S भारत 24/ ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी
शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ *पण्डित बृजेन्द्र त्रिपाठी

पलिया — जनपद लखीमपुर खीरी के अंतर्गत आने वाले तहसील पलिया क्षेत्र नौगवा कंदरहिया में तृतीय दिवसीय शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें यजमान दिनेश कुमार नाग सापत्नीक एवं जगदीश प्रसाद नाग सापत्नीक को यज्ञाचार्य पं० बृजेन्द्र त्रिपाठी ने अपने सहयोगी टोली पंण्डित उत्तम कुमार मिश्र, वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रभाकर शास्त्री, दिवाकर आचार्य,ने वेदमन्त्रो उच्चारण करते हुए कलश,गौरी, गणेश, और वेदी सर्वतोभद्र मण्डल, सप्तघृत मृतिका, वास्तु चक्रम, चतुष्ठयोगिन मण्डल, एकलिंगतो भद्र मण्डल, सोंडष मात्रीका चक्रम, नवग्रह,आदि वेदियों का पूजन कराते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कराया जिसमें ग्राम के अनेक संभ्रांत व्यक्ति और आने वाले भक्त जगजीवन लाल नाग, चुन्नी लाल राजपूत,पवन नाग, अशोक नाग,दीपक नाग,अनुपम कुमार, आदि अनेक महिलाएं और पुरुष इस मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप किया और ज्यादा से ज्यादा बच्चे भी उपस्थित रहे।

