शिकायतकर्ताओँ का सम्मान और निस्तारण पहली प्राथमिकता,प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह

कौशाम्बी यूपी क्राइम रिपोर्ट कृष्ण जीत यादव 

कार्य के प्रति निष्ठा रखना और जिम्मेदारी को समझना कुछ ही लोगो मे देखने को मिलता है।

यही सब आज देखने को मिला सराय अकिल कोतवाली में।प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह फरियादियो को पहले सम्मान पूर्वक कुर्सी मंगवाकर सबको बैठाया और सबके पास खुद जाकर बारी बारी सबकी शिकायतों को सुना।फरियादियो ने दिलखोलकर बिना कोई भय अपनी अपनी बातों को प्रभारी के समक्ष रखा।प्रभारी निरीक्षक ने अपने बीट के दरोगाओं को हिदायत दिया कि तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करे ।यहाँ तक कि यदि कोई फरियादी दूर से आता है तो उनके लिये आने जाने में कोई दिक्कत की जानकारी प्रभारी निरीक्षक करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *