पूर्व BSP विधायक असलम चौधरी समेत 4 लोगों को 6 महीने की कैद

यूपी क्राइम रिपोर्ट कृष्ण जीत यादव 

गाजियाबाद की एक विशेष अदालत ने पूर्व बसपा विधायक असलम चौधरी को जमीन कब्जाने के प्रयास के एक मामले में छह महीने कैद की सजा सुनाई है। मुकदमे में नामजद पूर्व विधायक के तीन साथियों को भी अदालत ने दोषी मानते हुए छह-छह माह की सजा सुनाई है। प्रत्येक अभियुक्त को 10,500 रुपये का जुर्माना भी सुनाया गया।

एमपी एमएलए की विशेष अदालत से करीब 17 साल पूर्व के एक मामले में दोषी मानते हुए अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। मामला मसूरी थाना क्षेत्र के डासना की है। मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन लईक अहमद द्वारा सात जनवरी 2006 को मसूरी थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे में असलम चौधरी, हाजी निजाम, शाहिद अली और मुजम्मिल पर आरोप लगाया गया था कि चारों लोगों ने डासना में उनके मकान पर आए और चारदीवारी गिरा दी। चारों आरोपी जमीन कब्जा कर किसी और को बेचना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *