प्रयागराज रिपोर्ट संदीप वर्मा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की तैयारियों को लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में तैयारियों के बारे में विशेष रूप से जानकारी ली। सीएम ने जब पूछा कि जिले में शांति-व्यवस्था का हाल कैसा है और होली पर क्या स्थिति है तो जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि तैयारियां पूरी हैं।
मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि होली पर आम नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिले में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था पूरी हो, साथ ही बिजली आपूर्ति 24 घंटे रहे। होलिका दहन स्थलों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसे अफसर खुद देखें। अगर कोई समस्या है तो उसे समय रहते ही दूर किया जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत सहित तमाम अफसर जुड़े रहे।
