दिपावली त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,स्वास्थ्य संस्थाओं से लेकर 108 एंबुलेंस रहेंगी चौकस

मध्य प्रदेश

ग्वालियर

 

 

 

ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली के पावन पर्व पर बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ग्वालियर में की हैं इस हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है इस सम्बन्ध में दिनांक 03.11.2026 को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर शिवानी अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय मुरार का भ्रमण किया एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा उन्होंने दीपावली पर्व से पूर्व कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशन पर जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया जिसमें इमरजेंसी विभाग, आईसीयू, नेत्र वार्ड, सर्जरी वार्ड आदि का निरीक्षण किया तथा इमरजेंसी में पर्याप्त दवा की उपलब्धता मास कैजुअल्टी के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। सर्जरी विभाग में संभावित अग्नि एवं पटाखों से जलने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से 10 बिस्तरीय बर्न यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल आर.एम.ओ. द्वारा ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड उपलब्ध होने की बात बतायी गई। संयुक्त कलेक्टर द्वारा अस्पताल में बेकअप जनरेटर की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जनरेटर के मैनुअल होने एवं उसके चालू होने में अधिक समय लगने को देखते हुए इसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। अस्पताल की तैयारियां को परखने के लिए जिला चिकित्सालय मुरार में माॅक ड्रिल बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. सीमा जयसवाल एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ.पवन जैन की उपस्थिति में हुई, साथ ही इसके माध्यम से आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा संसाधनों एवं संबंधित विभागों की तत्परता की पुनः समीक्षा की जाएगी।

बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ.पवन जैन ने सिविल अस्पताल हजीरा में 10 वेड बर्न यूनिट एवं इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया।

सुश्री शिवानी अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर ने 04.11.2026 को स्वास्थ्य अधिकारियों की व्हीसी के माध्यम से निर्देश सुझाव दिये उन्होंने कहा दीपावली पर बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हो यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डॉ.एम.एस. सागर ने कहा कि एसीएस महोदय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेशानुसार के पालन में सभी स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के आदेश जारी कर एसीएस महोदय के पत्र में दीपावली पर सावधानियों व क्या न करें के सम्बन्ध में संस्था प्रभारियों को आदेश दे दिए गये हैं। स्वास्थ्य विभाग दीपावली पर्व पर अलर्ट मोड़ पर है हमने 6 से 11 तक अवकाश स्वीकृत नहीं करने एवं विशेष परिस्थिति में अवकाश मेरी स्वीकृति उपरांत के आदेश जारी के साथ सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य संस्थाओं को अलर्ट मोड़ पर रखने के आदेश भी जारी कर दिए हैं एवं व्यवस्थाओं पर बराबर नज़र रखें हुए हैं।

हमने जिला प्रशासन से मिले निर्देशानुसार 6 आतिशबाजी वाले स्थानों पर 108 एम्बुलेंस व्यवस्था की है जो दिनांक 6 से 11नवम्बर तक तैनात रहेंगी जिसमें (ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउंड एवं गिरवाई नाका , तिघरा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डबरा, भितरवार और मोहना ) शामिल हैं इसी तरह रतनगढ़ माता मंदिर मेला में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेहट पार्किंग स्थल स्वास्थ्य शिविर के पास एक 108 एम्बुलेंस लगाई गई है वहीं बेहट थाने पर एक 108 इमरजेंसी में खड़ी की गई है वहीं रतनगढ़ माता मंदिर पर बेहतर स्वास्थ व्यवस्था हेतु चिकित्सक एवं पेरा मेडीकल स्टाफ की ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई है एवं अस्थाई अस्पताल बनाया जा रहा है।

 

 

 

 

एमपी स्टेट हेड 

अतुल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *