मऊ
रिपोर्ट संजीव राय
मऊ की विशेष अदालत में सुबह 11.50 पर मुख्तार अंसारी को पेश किया गया। एक घंटे तक मुख्तार अदालत के कटघरे में रहा और उस पर आरोप तय हुए। इसके बाद 12.50 पर दोबारा उसे पुलिस वाहन में लाकर बांदा के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जाता है कि इस दौरान उसके कुछ समर्थक भी आसपास दिखाई दिये लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्तार के करीब आने नहीं दिया। मीडिया वालों को भी मुख्तार अंसारी से किसी तरह के सवाल जवाब पूछने का मौका नहीं दिया गया। गौरतलब है कि मऊ के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र इलाके के आधा दर्जन लोगों को मुख्तार अंसारी ने विधायक रहते अपने लेटर पैड पर असलहा लाइसेंस के लिए संस्तुति की थी। विधायक की संस्तुति के कारण असलहा लाइसेंस जारी भी हुआ था। बाद में जांच हुई तो सभी पते फर्जी पाए गए। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित सभी आधा दर्जन आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया गया था।