राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय करारी में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की 39 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई

मंडल ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी

किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह, इमरान हैदर रिजवी ,

समाजसेवी एवं युवा नेता अफजल शाह अपने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की ग्रहण सदस्यता और उन्हें मिला जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी ।

करारी कौशांबी, भारत रत्न किसान मसीहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 39 वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय कौशांबी करारी में मनाई गई।प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी ने सर्वप्रथम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी साहब हमेशा किसानों मजदूरों अल्पसंख्यकों पिछड़ों दलितों के उत्थान एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी, चौधरी साहब उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार मुख्यमंत्री तथा देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अपने शासनकाल में किसानों मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक कार्य किये।आज पूरे देश का किसान एवं मजदूर उन्हें याद कर रहा है ,उनके द्वारा किए गए कार्यों को किसान भूल नहीं पा रहा है उन्होंने कहा कि चौधरी साहब जातिवाद के घोर विरोधी थे। चौधरी साहब के पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर समाजसेवी एवं युवा नेता अफजल शाह ने अपने दर्जनों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए।

प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने अफजल अफजल शाह का पार्टी में उनका जोरदार स्वागत किया और कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा दिन पर दिन बढ़ रहा है पूर्व प्रधानमंत्री सुरभि चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अजित सिंह जी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री माननीय जयंत चौधरी जी के कार्यों से प्रभावित होकर ग्रामीण किसान मजदूर एवं अल्पसंख्यक एवं समाज के सभी वर्ग राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो रहे हैं आने वाला समय राष्ट्रीय लोकदल का होगा,किसानों और मजदूरों का होगा। प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होते हैं।युवा नेता अफजल शाह ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी मिली है उसे मैं पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करुंगा और राष्ट्रीय लोक दल को मजबूत करूंगा क्षेत्र में निकाल कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का काम करूंगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पूर्व सभासद करारी जीशान हैदर पप्पू मछली तथा अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अशरफ आजाद किया ।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद चमन, जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य, जिला महासचिव जीशान हैदर पप्पू मछली पूर्व सभासद करारी, गुलाम सिबतैन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, जिला महासचिव सिद्ध लाल सरोज, वरिष्ठ नेता अशरफ आजाद, जिला सचिव राजेश सिंह पटेल, जिला सचिव अरशद अली, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर मुकेश कुमार सरोज, ब्लॉक उपाध्यक्ष विष्णु कुमार,गोपी लाल पटेल,मनमोहन सिंह पटेल, हाजी मोहम्मद राइन, रियाज अहमद वरिष्ठ कार्यकर्ता, माजिद अहमद वरिष्ठ कार्यकर्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम आसरे सरोज, समीर अहमद अरमान अहमद, कल्पना देवी, सरला देवी, गरीब आलम सुरेश कुमार गौतम सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *