ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी कौशांबी
बारा कौशांबी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाउपाध्यक्ष अजय मिश्रा व कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बिरौचा सेक्टर के धाना उपरहार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान आगामी चुनावी तैयारियों और सांगठनिक ढांचे को धार देने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का भौतिक जायजा लिया और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन व उनकी सक्रियता की समीक्षा की।
पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि हमारा बूथ स्तर का कार्यकर्ता सजग और मजबूत रहेगा, तो पार्टी हर मोर्चे पर विजय हासिल करेगी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बसपा की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और बूथ स्तर पर पार्टी के कैडर को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी रामनरेश गौतम प्रदीप गौतम ओम प्रकाश पासी आदित्य गौतम रत्नेश गौतम राकेश सोनी विवेक गौतम मेवालाल सहित सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और भारी संख्या में स्थानीय बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।