ससुरालियो के द्वारा दहेज उत्पीड़न से नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

ब्यूरो रिपोर्ट प्रभाकर त्रिपाठी 

 

विवाह के 45 दिन बाद 22 वर्षीय महिला राजकुमारी ससुरालियो से परेशान होकर दी जान

 

लखीमपुर— जनपद खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव मे शादी के डेढ़ महीने बाद ससुरालियो द्वारा परेशान होकर एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। विवाहित का शव मायके में फंदे से लटकता हुआ मिला,मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव दक्षिण सहिंजना में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता 22 वर्षीय राजकुमारी पुत्री मनीराम का शव कमरा के कुडे़ में फंदे से लटकता हुआ घर में मिला,राजकुमारी की शादी लगभग डेढ़ महीने पहले 27 अप्रैल 2026 को पलिया कोतवाली क्षेत्र के अतरिया गांव निवासी नीरज कनौजिया के साथ हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर और अन्य परिजन बाइक, वाशिंग मशीन और अन्य सामान की मांग को लेकर उसे ताने देते थे। फोन पर भी कहते बाइक, और वासिंग मशीन लेकर तभी आना नही तो मत आना इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी।परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले राजकुमारी ने ससुराल में भी आत्महत्या का प्रयास किया था,लेकिन समय रहते उसकी जान बचा ली गई थी। इसके बाद उसने पिता मनीराम को फोन करके मायके से बुलाया था।सोमवार को पिता उसे अपने साथ घर ले आए थे। मायके वालों का आरोप है कि मायके आने के बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से फोन पर दहेज की मांग पूरी करने का दबाव बनाया जा रहा था।इसी तनाव के चलते बुधवार सुबह करीब 6 बजे राजकुमारी ने मायके में कमरे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही सिंगाही पुलिस मौके पर पहुंची।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *