मंडल ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी
बारा कौशांबी
उत्तर प्रदेश बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी के निर्देशन में कई जिलों में कार्यक्रम चलता हुआ, आज कौशांबी जिले के मंझनपुर बसपा पार्टी कार्यालय ओसा में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में अति महत्वपूर्ण प्रयागराज मण्डल के मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि– मा.दिनेश चंद्र जी पूर्व एमएलसी (विधान परिषद सदस्य), पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज भी हैं, साथ में मा. चिंतामणि वर्मा जी, मा. अमरेंद्र बहादुर भारती जी, मा. जगन्नाथ पाल और मंडल के सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला कमेटी कौशांबी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम जी, जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा जी, सचिव गिरीश पासी जी, अनिल अग्निहोत्री, राकेश गौतम पूर्व जिला उपाध्यक्ष और और कोषाध्यक्ष उवैद अंसारी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जमीनी स्तर पर संगठन का विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार नए पदाधिकारी की नियुक्ति की जा रही है, बसपा की मंडली समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार कौशांबी सहित पूरे राज्य में सेक्टर और बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं को सीधी पहुंच मतदाताओं तक सुनिश्चित हो सके।
सर्वजन हिताय की रणनीति
बसपा ने केवल एक जाति विशेष पर निर्भर रहने की बजाय ‘ सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय’ की विचारधारा को आगे बढ़ाया, अन्य दल को जैसे (समाजवादी पार्टी और कांग्रेस) के स्थानीय और प्रभावशाली नेताओं का बसपा में शामिल होना या स्पष्ट करता है कि पार्टी सभी जातियों और समुदाय के बीच अपनी पैठ फिर से कौशांबी में बीएसपी में कई पार्टियों का विलय बना रही है।
2027 की विधानसभा चुनाव की तैयारी
2007 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने अपनी रणनीतिक रूपरेखा तैयार कर ली है, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीएसपी की तैयारी शुरू वर्तमान में हो रहे मंडली स्तर पर और बसपा का हर जिले में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए कौशांबी में मण्डल स्तरीय बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ता को महत्व देने की बात कही गई ।
