होली के रंग से भ्रष्ट हो जाएगा धर्म तो घर से मत निकलो, मुस्लिमों से बोले संभल सीओ अनुज चौधरी

होली के रंग से भ्रष्ट हो जाएगा धर्म तो घर से मत निकलो, मुस्लिमों से बोले संभल सी
संभल में होली और रमजान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पीस कमेटी की मीटिंग में सीओ अनुज चौधरी ने भी सख्त चेतावनी दी है। सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली पर रंग से जिसे ऐतराज है वह घर से न निकले। जुमा साल में 52 बार आता है। जबकि होली सिर्फ एक बार आता है।
संभल में सौहार्दपूर्ण माहौल और शांति से होली और रमजान मनाने के लिए पीस कमेट की मीटिंग हुई। इस बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने होली को लेकर कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। मुस्लिम समुदाय के जिन लोगों को लगता है कि होली के रंग से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वह उस दिन घर से न निकले। अगर निकले तो इतना बड़ा दिल हो सब एक जैसे हैं रंग तो रंग है। जैसे मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है।
*होली और रमजान पर सुरक्षा कड़ी, डीआईजी ने संभाला मोर्चा*
शहर में होली और रमजान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को परखने के लिए बुधवार शाम डीआईजी मुनिराज जी संभल पहुंचे। उनके साथ डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चन्दौसी चौराहा पर पुलिस बल को ब्रीफ किया और फिर पुलिस व पीएसी के साथ रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, छंगामल कोठी और दीपा सराय में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *