बिना नाप के ज़मीन की रिपोर्ट! नारीबारी के लेखपाल पर गंभीर आरोप, निष्पक्षता पर उठे सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट रजनीकांत विश्वकर्मा 

 

नारीबारी,प्रयागराज। नारीबारी क्षेत्र में हल्का लेखपाल दुर्गा प्रसाद पर गंभीर प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासी विमल शुक्ला ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने बिना किसी भूमि माप, अधिसूचना या दोनों पक्षों की उपस्थिति के ही ज़मीन की रिपोर्ट तैयार कर दी। विमल शुक्ला का कहना है कि उन्हें न तो मौके पर बुलाया गया और न ही किसी प्रकार की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि लेखपाल ने मनोज सिंह की मौजूदगी में ही ज़मीन की नाप कर रिपोर्ट लगा दी, जबकि यह प्रक्रिया दोनों पक्षों की उपस्थिति में ही की जानी चाहिए। जब इस पर आपत्ति जताई गई, तो लेखपाल दुर्गा प्रसाद का कथित जवाब था –”ऊपर से आदेश था, हमने रिपोर्ट लगा दी।”इतना ही नहीं, विमल शुक्ला के अनुसार लेखपाल ने यह भी कहा आप भी रिपोर्ट लगा दीजिए, जहां लगती हो।” यह कथन न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह प्रशासनिक प्रणाली में हो रही मनमानी और पक्षपात की ओर इशारा करता है। विमल शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई एकतरफा थी और संभवतः अधिकारियों की मिलीभगत से मनोज सिंह को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। उनका कहना है कि यह ज़मीन पर कब्जे की साज़िश हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले की लिखित शिकायत जिलाधिकारी और राजस्व विभाग में जल्द ही दर्ज कराएंगे *अब बड़ा सवाल यह है* जब दोनों पक्ष मौके पर मौजूद नहीं थे, तो नाप कैसे की गई? क्या बिना अधिसूचना के की गई यह प्रक्रिया वैध है? क्या स्थानीय प्रशासन एक पक्ष को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।यह मामला प्रशासन की निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ज़रूरत है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता का भरोसा प्रशासन पर बना रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *