मध्य प्रदेश
दिनांक 25/3/2026
लोकेशन कलीपीठ
राजगढ़ जिला ब्यूरो चीफ नरेंद्र राजपूत
पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा नातरा झगडा प्रथा के अपराध की रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है । इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री के.एल बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कालीपीठ उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे की टीम द्वारा तत्परता से त्वरित कार्यवाही करते हुए नातरा झगडा प्रथा के तहत रूपयों की मांग कर नुकसान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का विवरण
दिनांक 10.03.26 को फरियादी मोर सिंह पिता कंवर लाल तंवर उम्र 70 साल निवासी ग्राम टांडी खुर्द थाना कालीपीठ जिला राजगढ ने थाने उपस्थित होकर एक टाईपशुदा आवेदन पेश किया आज से 20 साल पहिले मेरे भाई गंगाराम की लड़की नौरंग बाई की शादी आरोपी रामप्रसाद पिता कन्हैयालाल तंवर से हुई थी। आज से करीब 1.5 साल पहिले रामप्रसाद ने दूसरी शादी कर ली। ओर मेरे भाई गंगाराम की लड़की नोरंग बाई को वहां से भगा दिया व गांव में आकर झगड़ा के 13 लाख रुपए की मांग करने लगा और बोला नहीं देने मैं गांव में नुकसान करूंगा व आग लगाऊंगा। दिनांक 10.03.26 को रात्रि करीब 12.30 बजे फरियादी अपने खेत पर चक्कर लगाने गया तो टॉर्च के उजाले में देखा आरोपी राम प्रसाद पिता कन्हैयालाल तंवर मोटरसाइकिल से मुझे देखकर भागने लगा फिर मैं खेत में देखा तो मेरे खेत के गेहूं में आग लगी हुई थी। आग लगने से मेरे खेत 5 बीघा में कटे हुए गेहूं का नुकसान हो गया। जिस पर से थाना कालीपीठ में अपराध 37/26 धारा 308(5), 326(f) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया ।
पुलिस कार्रवाई- अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना कालीपीठ पुलिस द्वारा तत्परता से आरोपियों की तलाश शुरू की गई । पुलिस के लगातार कठिन परिश्रम व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामप्रसाद पिता कन्हैयालाल तंवर निवासी नौगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
