रिपोर्ट रजनीकांत विश्वकर्मा
आज असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक ‘होलिका दहन’ के पावन पर्व पर अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने आचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी के सानिध्य में अपने पदाधिकारियों संग प्रयागराज के दारागंज स्थित प्राचीन भगवान नरसिंह देव मंदिर में पूजा – अर्चना कर गुलाब के फूलों संग होली खेली।
उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के पूर्व भगवान विष्णु ने नरसिंह देव भगवान के रूप में अवतार लेकर राक्षसराज हिरण्यकश्यप का वध किया था।
साथ में शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद,नीलम शुक्ला, जान्हवी निषाद, मधुमिता नाथ, मोनिका अरोड़ा, प्रीति निषाद, मुन्नी पांडेय, दामिनी पांडेय, आस्था तिवारी, शीतल शुक्ला,यशी शुक्ला, समृद्धि जोशी, अरूण निषाद, सुधीर श्रीवास्तव, यशोदा नंदन केसरवानी, आचार्य कौशल किशोर मिश्र, अन्नू निषाद, पंकज राय,भीम सिंह, निखिल श्रीवास्तव, मेज़र सुनील निषाद आदि के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी पुण्य लाभ अर्जित किया।
स्वामी सुदर्शनाचार्य जी ने सभी को गुझिया को प्रसाद के रूप में वितरित किए।
आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें।