नगर पंचायत निघासन मे कराये जा रहे विकास कार्यों मे जमकर भ्रष्टाचार

 

ठेकेदार, चेयरमैन,और अधिकारी सभी सामिल है बन्दर बांट मे

S भारत 24/ ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी

निघासन— नगर पंचायत निघासन मे विकास कार्य जोर शोर के साथ चल रहा है। जैसे नाली- नाला निर्माण इंटरलॉकिंग रोड़,पत्थर छपना, आदि अनेक विकास कार्य प्रगति की ओर है। जिसमे चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य और चेयरमैन प्रतिनिधि केवल अपने चहेते ठेकेदारो, पर ही मेहरबान होते है।और ठेका देते है।

जिससे विकास कार्य मे ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाकर मोटी रकम की कमाई होती है। जिसमे बंदर बांट चलता नगर निघासन मे सिंगाही रोड़ पर नाला निर्माण मे यही चल रहा है। नगर पंचायत निघासन की गोद मे खेलता है भ्रष्टाचार कोई किसी को कहने वाला नही और न कोई सुनने वाला है। विकास कार्य के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है नाला निर्माण का विडिओ और प्रयोग की जा रही घटिया सामग्री इस विकास कार्य से नगरवासियों मै काफी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *