रिपोर्ट:- संजीव राय
जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार यादव कड़ाके की ठंड को देखते हुए अस्पताल में आए 10 मरीजों को कंबल वितरण किया। आपको बता दे कि डॉ संतोष कुमार यादव ने पांच टीवी के मरीजों को और पांच अस्पताल में आए वृद्ध जनों को कमल वितरण किया। डॉक्टर संतोष कुमार यादव आए दिन गरीब और असहाय लोगों के लिए कुछ ना कुछ ऐसे कार्य करते रहते हैं ।कुछ दिन पुर्व अपनी बिटिया के जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर हर साल 10 टीवी के मरीजों को गोद लेते है और उनको 6 महीने तक पौष्टिक आहार भी देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को गरीबों असहाय लोगो की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।