एक व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग , देखते देखते पानी में डूबा

मंडल ब्यूरो चीफ विमल सिंह

 

बरेली । थाना किला क्षेत्र के मिनी बाईपास पर किसी व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। नदी में छलांग लगाते हुए कुछ राहगीरों ने उसे देख लिया। देखते ही देखते वो व्यक्ति पानी में डूब गया। लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और अब नदी में डूबे व्यक्ति को ढूंढने के लिए एक्सपर्ट को तलाश किया जा रहा है।सूचना पर इज्जत नगर पुलिस के एक दरोगा पहुंचे और उन्होंने घटना किला चित्र का हवाला दिया और चले गए। घटना लगभग दोपहर बारह बजे की है। पुलिस सूचना के लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची। फिलहाल अभी तक डूबे हुए व्यक्ति को निकलने के लिए रेस्क्यू जारी नहीं किया गया है।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी लड़के विनीत ने बताया कि उसने व्यक्ति को कूदते हुए तो नहीं देखा मगर उसने पानी में गर्दन तक डूबे हुए व्यक्ति को देखा। डूबता हुआ व्यक्ति बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था और देखते ही देखते वो व्यक्ति पानी में डूब गया।

बाइट – विनीत , प्रत्यक्षदर्शी

वहीं इस मामले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर इज्जतनगर पुलिस के एक दरोगा पहुंचे और बोले कि मामला इज्जतनगर थाने का नहीं है ये किला थाने का क्षेत्र है।वही सूचना के एक घंटा बाद किला पुलिस पहुंची। करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह का कहना है कि अगर समय रहते लोग डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का प्रयास करते तो शायद उसे बचाया जा सकता था अब तक तो उसकी डूबकर मौत हो गई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *