पूर्व मुख्यमंत्री/स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्व० चन्द्रभान गुप्त जी का मनाया गया जन्मदिन

मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ मे दिनांक 14/07/2023 दिन शुक्रवार समय शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय शहीद चौक मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ में पूर्व मुख्यमंत्री/स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्व० चन्द्रभान गुप्त जी का जन्मदिन मनाया गया और उनके क्रांतिकारी जीवन पर प्रकाश डाला गया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त ने कहा कि गुप्त जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में शिक्षा,व्यापार और कृषि में बहुत बड़ा फैसला किया था।

व्यापारी नेता श्री ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने कहा कि काकोरी रेलकांड के क्रान्तिकारियों के बचाव पक्ष में वक़ालत करने के बाद ही चंद्रभानु जी सुर्खियों में आ गए।कार्यक्रम में प्रदीप कुमार गुप्त,सुरेंद्र चौहान, विनोद गुप्त,दुर्गा प्रसाद गुप्त महेन्द्र सोनकर आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *