भाजपा द्वारा जनपद में घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत हुई।

 

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मऊ नगर के व्यापारी रामगोपाल गुप्ता अधिवक्ता विजय बहादुर पाल शिक्षक ऋषिकेश पाण्डेय तथा चिकित्सक योगेंद्र यादव के घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क किया।

केंद्रीय मंत्री ने सम्मानितजनों को केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही पत्रकों व पुस्तकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने नगर के मानिन्द लोगों से भेंटकर चर्चा की तथा कहा कि भाजपा का प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत घर-घर जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया जा रहा है। उसी क्रम में मैं जनसंपर्क करने के लिए निकली हूं।

भाजपा सरकार में व्यापारियों के अनुकूल वातावरण बना दिया गया है, अब हर वर्ग का व्यापारी चाहे वो बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक शांति से अपना व्यवसाय कर रहा है किसी भी व्यापारी के मन में कोई भी भय नहीं है, देश और प्रदेश में बड़े निवेश की होड़ लगी है भारत मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन रहा है। आने वाले कुछ वर्षों में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के नागरिक होंगे। केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से 9090902024 पर मिस्ड काल करवाकर समर्थन की अपील की।

अधिवक्ता विरेंद्र बहादुर पाल ने केंद्रीय मंत्री के अपने आवास पर आने के बाद कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है की कोई केंद्रीय मंत्री सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आम नागरिकों के बीच घर घर सरकार का संदेश लेकर पहुंच रहा है ये बहुत ही सकारात्मक राजनीति और शुभ संदेश है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है।

जिला संयोजक देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हुए हैं। सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रत्येक घर में जो कार्य हुए हैं, उसे लेकर केंद्र सरकार ने गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चलाया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही हमारी ताकत हैं।

लोकसभा संयोजक मुन्ना दूबे ने कहा कि पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा जनपद के प्रत्येक घर में जनसंपर्क किया जाएगा। इस अभियान में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हैं।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह मुन्ना दूबे मनोज राय विजय राजभर भरत लाल राही हरिनारायण राजभर अशोक सिंह सीता राय राकेश मिश्र संगीता द्विवेदी मृतुंजय द्विवेदी राघवेंद्र राय शर्मा पुनीत यादव आकाश मल्ल आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *