नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन।

 

 

मुख्य अतिथि जिला अधिकारी ने लोगों को जीवन में योग अपनाने की दी सलाह।

 

मऊ। आज नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन जनपद मुख्यालय स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस वर्ष आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य थीम *हर आंगन योग* था। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के दौरान अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने लोगों से अपने जीवन में योग क्रिया अपनाने की अपील की। योग का महत्व बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपने नियमित दिनचर्या में योगाभ्यास कार्यक्रम को शामिल करने से तनावो से मुक्ति मिलती है। योग क्रिया शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के अलावा मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योगाभ्यास से जोड़ने में मदद मिलने के साथ ही लोगों में एक संदेश भी जाता है। योग क्रिया स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। सभी लोगों को अपने दैनिक दिनचर्या में इसे अवश्य शामिल करना चाहिए।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *