रिपोर्ट ब्यूरोचिफ संजय सिंह आजमगढ़
STATE NEWS POINTMay 29, 2023
आजमगढ़। मेहनाजपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के अस्मत लूटने वाले आरोपी को दबोच लिया। दरअसल, 28 मई को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि सुधीर कुमार पुत्र रामलगन राम निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी को बहला फुसला कर व शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया और वादिनी द्वारा शादी के लिये कहने पर शादी से इन्कार कर दिया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में सुधीर कुमार पुत्र रामलगन राम निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनाजपुरके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
सोमवार को व0उ0नि0 मोती लाल पटेल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र रामलगन राम निवासी रामपुर जमीन पाल्हन थाना मेहनाजपुर को जियापुर पानी की टंकी के पास से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार कर बाद गिरफ्तारी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 मोती लाल पटेल, हे0का0 दिलीप पाठक, का0 अमित वर्मा व का0 आदर्श मिश्रा शामिल रहे।