Azamgarh: निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देने 3 मई को आएंगे सीएम योगी
Sभारत 24 NEWS
May 1, 2023
एसकेपी इंटर कॉलेज में होगी जनसभा, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
आजमगढ़। प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है दो चरणों में होने वाले निकाय चुनाव का आजमगढ़ में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायत में अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए जोर शोर से लगी हुई। निकाय चुनाव जीत दिलाने के लिए आगामी 3 मई को शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदेश में नगर चुनाव के दूसरे चरण में आजमगढ़ के तीन नगर पालिका आजमगढ़ नगर, मुबारकपुर व बिलरियागंज में तथा 13 नगर पंचायत मेहनगर, माहुल, मार्टिनगंज, फूलपुर, सरायमीर, निजामाबाद, लालगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, जहानागंज, बुढ़नपुर, अतरौलिया महाराजगंज में आगामी 11 मई को मतदान होने वाला है। इन सभी नगर निकायों में कुल 238 वार्ड हैं। भारतीय जनता पार्टी लगभग सभी सीटों को जीतने के लिए भरपूर कोशिश में लगी हुई है।
आजमगढ़ जिले में पिछले 2 दशक से सपा-बसपा का वर्चस्व रहा है। साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिले के 10 सीटों में से 9 सीटों पर विजय हासिल की थी। जबकि बसपा ने एक सीट पर विजय हासिल किया था। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि 4 सीटों पर बसपा और एक सीट पर कमल खिला था। लेकिन वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी यहां कमल नहीं मिला सकी थी पिछले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ी जीत दर्ज की थी। लेकिन उन्होंने विधानसभा का चुनाव करहल से जीतने के आजमगढ़ लोकसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश लाल निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हरा दिया था।
लोकसभा उपचुनाव में जीत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब नगर निकाय में भी आजमगढ़ के सभी सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इस जिले में दौरा किया है। अब निकाय चुनाव नजदीक है तो कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए 3 मई को शहर के एसकेपी इंटर कॉलेज में करीब 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके जनसभा की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए हैं।