रिपोर्ट:-संजीव राय
मऊ। आज नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन के प्रथम दिन पूरे जनपद में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 104 एवं सदस्य पद हेतु 529 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद हेतु 22 एवं सदस्य पद हेतु 252, नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद हेतु 4 एवम् सदस्य पद हेतु 7,नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवम् सदस्य पद हेतु 4, नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 14 सदस्य पद हेतु 17, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद हेतु 17 एवं सदस्य पद हेतु 14, नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद हेतु 13 एवं सदस्य पद हेतु 13, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद हेतु 6 सदस्य पद हेतु 13,नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद हेतु 5 एवम् सदस्य पद हेतु 28,नगर पंचायत बलीदपुर में अध्यक्ष पद हेतु6 एवं सदस्य पद हेतु 32, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु 9 एवम् सदस्य पद हेतु 45, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद हेतु 5 एवं सदस्य पद हेतु 87 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 104 एवं सदस्य पद हेतु 529 नामांकन पत्रों की प्रथम दिन बिक्री हुई। सुरक्षा का जायजा लेने मोहम्मदाबाद गोहना तहसील में एडिशनल एसपी महेश सिंह अन्नी पहुंचे । उनके द्वारा बताया गया कि मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसमें पीएससी महिला सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल मौजूद है ।