रिपोर्ट गुरुदीन वर्मा
पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया में नियुक्त शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को भारत भूषण सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।
शिक्षक वर्मा ने मीडिया को बताया कि यह पुरस्कार उनको उनकी साहित्यिक उपलब्धियों और उनकी 2800 से भी ज्यादा काव्य कृतियों के आधार पर नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया है।
साहित्यकार वर्मा ने कहा कि भारत भूषण सम्मान 2022 के कार्यक्रम का आयोजन 20 दिसम्बर 2022 को भोपाल में नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था लेकिन उनके पैर के ऑपरेशन के कारण वह इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके , इसलिए उनको यह पुरस्कार ऑनलाइन ही प्रदान किया गया।
साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को यह पुरस्कार मिलने पर उनके विद्यालय के स्टाफ , अन्य कई शिक्षक साथियों एवं साहित्यकारों और उनके गृहजिले के निवासियों तथा उनके परिवार ने उनको बधाई दी है। ज्ञात हो कि वर्मा मूलतः बारां जिले के मूल निवासी है जिनको इस महीने राष्ट्रीय रत्न सम्मान , कालिदास साहित्य सम्मान, अटल साहित्य सम्मान जैसे नामी पुरस्कार भी मिले है।
भारत भूषण सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा
