आजमगढ़ः पचास हजार के इनामिया काजी गन हाउस के संचालक काजी अरशद गिरफ्तार…

रिपोर्ट संजय सिंह 

Sभारत NEWS November 20, 2022

 

आजमगढ़। यूपी एटीएस व पुलिस टीम ने कप्तान गंज थाना क्षेत्र के मंदूरी तिराहे से पचास हजार रूपए के इनामिया काजी गन हाउस के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल व कुछ रूपए बरामद किया है।

 

दरअसल, 28 अक्टूबर को एटीएस ने बिलरियागंज में छापेमारी कर भारी मात्रा में बने अवैध असलहा, खोखा कारतूस, अर्ध्द निर्मित आधुनिक पेन गन व शस्त्र बनाने क सामान के साथ अफताब आलम पुत्र फिरोज आलम, मैनुद्दीन शेख व दो अन्य को गिरफ्तार किया था।

 

 

इस मामले में शामिल शहर कोतवाली निवासी व काजी गन हाउस संचालक सैय्यद काजी अरशत पुत्र सैययद काजी अब्दुल पर पचास हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित के खिलाफ पूर्व में राजधानी के कैसरबाग थाने में भी अवैध असलहा व कारतूस के मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *