शीर्षक – करना धनवर्षा उस घर धनतेरस

दिनांक 22/10/022(शनिवार)
—————————————————-
शीर्षक – करना धनवर्षा उस घर धनतेरस
———————————————————–
करना धनवर्षा उस घर तू भगवान।
जिस घर में हो मुफलिस इंसान।।
करना आबाद उनको भी धन से।
जिस घर में हो यतीम इंसान।।
करना धनवर्षा उस घर——————।।

उन लोगों को सद्बुद्धि देना।
व्यर्थ कामों में धन जो लुटाते हैं।।
देखकर भूखे- प्यासे लोगों को,
दया धर्म नहीं जो दिखाते हैं।।
ऐसे लोगों को देना नसीहत।
नहीं भूले अपना ये ईमान।।
करना धनवर्षा उस घर———————।।

ऐसे लोगों को सही राह पर लाना।
गलत कामों से धन जो कमाते हैं।।
निर्लज्ज – पापी- भ्रष्ट जो बनकर।
तलघरों में धन जो बहाते हैं।।
ऐसे लोगों को देना सजा तू।
पाकर धन वो बने नहीं हैवान।।
करना धनवर्षा उस पर———————-।।

कुछ हिस्सा अपनी हम दौलत का।
हम करें खर्च वतन के लिए भी।।
देश की रक्षा में जो है दिन- रात।
उन सैनिकों के घर के लिए भी।।
धन से आबाद उनको तू रखना।
जिनका जीवन वतन पर है कुर्बान।।
करना धनवर्षा उस घर———————-।।

 

शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)
मोबाईल नम्बर- 9571070847

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *