प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर जनपद में सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

आजमगढ़

ब्यूरो चीफ संजय सिंह आजमगढ़

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर के अवसर पर जनपद में सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। उसी क्रम में 17 सितम्बर को युवा मोर्चा के द्वारा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर नगर के अम्बेडकर पार्क में पर प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी ने नमो प्रदर्शनी,और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी जी का आजमगढ़ प्रथम आगमन पर भाजपा के उत्साहित कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 1 इसक्रम में माहुल बाजार में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के नेतृत्व में, लाटघाट में वन्दना सिंह के नेतृत्व में, जीयनपुर अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में , उकरौडा में डा अशोक सिंह के नेतृत्व में, भंवरनाथ चौराहा पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में , करतारपुर चौराहा पर जयनाथ सिंह व विनय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में, बवाली मोड़ पर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर मीना सरोज के नेतृत्व में , विवेकानंद चौराहा पर मंजू सरोज के नेतृत्व में , दीनदयाल चौराहा पर सतेन्द्र राय के नेतृत्व, भव्य स्वागत किया। नेहरू हाल में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी ने नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस है मैं इस अवसर पर उनके दिर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देता हूं । हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूं ही हमारा नेतृत्व करते रहे।

 

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रम करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच में रहते हैं चुनाव लड़ाने के साथ ही जनता की सेवा का कार्य पूरे मनोयोग से करते हैं । जब कोरोना महामारी आई तब विरोधी दल का कोई नेता जनता की मदद और सेवा करने नहीं आया। हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा किया। जब कोरोना वैक्सीन लगाने की बात आई तो कहा गया यह भाजपा की वैक्सीन है मत लगवाना। लेकिन सबसे पहले किसने लगवाई अब्बाजान ने । भाजपा पूरे देश की पार्टी है। भाजपा की सरकार ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया उसे पूरा किया। देश को परमाणुशक्ति सम्पन्न बनाना हमारे संकल्प पत्र में था। अनुच्छेद 370 हटाना हमारे संकल्प पत्र में था । पारदर्शी बिजली वितरण की व्यवस्था, पूरे देश को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराना । उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना, गुंडे माफियाओं भ्रष्टाचारीयो पर कार्यवाही करना , माताओं बहनों की सुरक्षा का संकल्प, यह सब हमारे संकल्प पत्र में था हमरी सरकार ने यह सब वादे पूरे करने का कार्य किया। किसी क्षेत्र में हमारी सीटें कम भी आए तब भी हमारी सरकार उस क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं करती पूरे देश का सम्पूर्ण विकास का संकल्प लेकर कार्य करती है। भाजपा आगामी नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी चुनाव सभी सीटों पर जीतने के संकल्प के साथ लड़ेगी पूरी कार्ययोजना के साथ एक एक कार्यकर्ता को साथ लेकर हम सभी चुनाव जितेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटे जितेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है अन्य दलों में पद का आरक्षण परिवार के लिए होता है भाजपा ही एक मात्र दल है जहां आरक्षण कार्यकर्त्ताओं के लिए सुरक्षित है। आजमगढ़ के लिए कहा जाता था आजमगढ़ भाजपा के लिए बंजर भूमि है लेकिन लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की जनता ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को सांसद बनाकर शुरूवात कर दी है अब आजमगढ़ भाजपागढ़ के रूप में जाना जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, नरेन्द्र सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, संतराज यादव, नीलम सोनकर , घनश्याम पटेल, सकुन्तला चौहान, सुभाष यदुवंश, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता, हरेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय ,माला द्विवेदी, अखिलेश मिश्रा गुड्डू , वन्दना सिंह, अरूण यादव, श्रीकृष्ण पाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, राधेश्याम सिंह, दुर्गविजय यादव, संचिता श्री चौहान, नागेन्द्र पटेल, अवनीश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, हरीश तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भवदीय

विवेक निषाद

जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा आजमगढ़

मोबाइल नं 8707673634

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *