क्राइम रिपोर्टर विपिन शर्मा
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम …… बगली पिजड़ा के निवासी थे युवा अधिवक्ता विवेक सिंह
मऊ …..उत्तर प्रदेश
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के युवा अधिवक्ता विवेक सिंह के असामयिक निधन से पूरा अधिवक्ता समाज तथा आम लोग शोक में डूबे हुए हैं। अधिवक्ता विवेक सिंह अपने वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्यानंद पाण्डेय जी के सानिध्य में विधि व्यवसाय करते थे।
विवेक सिंह थाना सरायलखंसी अंतर्गत बगली पिजड़ा गांव के निवासी थे। वर्तमान समय में कताई मिल परदहां रोड पर सपरिवार निवास कर रहे थे।
बताते चलें कि युवा अधिवक्ता इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे कि उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई जिसके कारण आनन-फानन में उन्हें आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करना पड़ा लेकिन जब तक बीमारी का पता चलता व इलाज हो पाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हंसमुख, मिलनसार स्वभाव के धनी युवा अधिवक्ता विवेक सिंह के दादा स्वर्गीय राम बचन सिंह जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया था। उनके पिताजी आबकारी विभाग में ऑफिसर पद से रिटायर है। विवेक सिंह दो भाइयों में बड़े थे, छोटा भाई आलोक सिंह आबकारी विभाग में कार्यरत हैं। विवेक सिंह का एक 4 वर्ष का पुत्र तथा 9 वर्ष की एक पुत्री है। विवेक सिंह अपने जीवन काल के कम समय में ही अपने लगन और परिश्रम से सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल महराबन्धा के प्रबंधक के रूप में ख्याति हासिल किए थे। सरल स्वभाव, मृदुभाषी और मिलनसार होने के कारण लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना लिए थे।
विवेक सिंह की मृत्यु की खबर जैसे ही अधिवक्ता समाज को मिली अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक संवेदना व्यक्त करने में सत्यानंद पाण्डेय, हरिद्वार राय राजनाथ यादव, अमरनाथ सिंह विकास सिंह निकुम्भ, अश्विनी कुमार पाण्डेय, अमित सिंह, रमाकांत सिंह, रामप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव राय,व सगे संबंधि, नगर निवासी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।