पंडितों की टारगेटिंग बदनामी पर फूटा आक्रोश

ब्लॉक ब्यूरो अशोक कुमार

-वकीलों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

खागा फतेहपुर। कभी फ़िल्मों के माध्यम से तो कभी पेपरों के माध्यम से पंडितों को टारगेट करने वाली सनातन विरोधी मानसिकता के ख़िलाफ़ खागा कचेहरी के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। बुद्धजीवी वर्ग ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कचहरी परिसर में जमकर नारेबाज़ी करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अभिनीत कुमार को सौंपा।
खागा एसडीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी ताकते जाति धर्म की गहरी खाईं खड़ी करके जातिवादी गृहयुद्ध करवाना चाहती
हैं। इस आरोप के पीछे वकीलों ने तर्क व्यक्त किया कि बीते 14 मार्च को आयोजित यू पी एस आई की परीक्षा में सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में में एक सवाल ऐसा था कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला वाक्यांश के लिए सही शब्द चुनें जिसमे विकल्प के रूप में पंडित शब्द भी रखा गया था जिससे ये साबित होता है कि पंडित अवसरवादी का विकल्प हो सकता है।
इसी तरह कक्षा 7 सरकारी परीक्षा के सस्कृत के पेपर में पांचवा प्रश्न यह पूछा गया कि प्रहेलिका पाठ के आधार पर वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है और साक्षर है लेकिन पंडित नहीं , वकीलों का तर्क था कि इस शब्द में पंडित शब्द लिखने की आवश्यकता नहीं थी, इसीतरह कुछ दिन पूर्व घूसखोर पंडत फ़िल्म बनाई गई, वकीलों ने आरोप लगाया कि ये ब्राह्मण टार्गेटिंग है क्यूँकि पूरे भारत में ब्राह्मण को पंडित जी कहकर संबोधित किया जाता है इससे ये साबित है की पंडित ही ब्राह्मण है इसलिए बार बार एक वर्ग को साज़िश के तहत अपमानित किया जा रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि ब्राह्मण की टार्गेटिंग बदनामी पर अंकुश लगाते हुए पेपर बनाने के दोषी व्यक्तियों और विभाग को दंडित किया जाए।
पंडितों को दुबारा कोई टार्गेटिंग बदनामी ना कर सके इसके लिए सख्त कानून बनाया जाए।
इस मौके प्रमुख रूप से अधिवक्ता रामसखा द्रिवेदी , यूसुफ सिद्दीकी, अरविंद पांडे , अखिलेश यादव, श्याम कुमार गुप्ता पंकज, राजेश द्रिवेदी, जितेंद्र द्रिवेदी, राजेश तिवारी , कृष्ण कुमार, आनंद मोहन त्रिपाठी, मनीष पांडेय, मनोज ,राहुल तिवारी , लक्ष्मीकांत अवस्थी , अतुल मिश्रा ,ब्रजेश शुक्ला , मुकुल बाजपेयी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *