हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लागू करने जा रही सख्त नियम

रिपोर्ट कृष्णजीत यादव पुरामुफ्ती प्रयागराज

 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला   लिया है और इसके तहत अगले महीने 1 अप्रैल से अंडा उत्पादकों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे हर अंडे पर उसकी ‘एक्सपायरी डेट’ (खराब होने की तारीख) का लेवल लगाएं. इस पहल का मकसद खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों में जागरूकता को बढ़ावा देना है.

पशुपालन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, “एक्सपायरी डेट के साथ-साथ अंडों पर वह तारीख भी लिखनी होगी जिस दिन उन्हें यह दिया गया था. विभाग के अपर मुख्य सचिव, मुकेश मेश्राम ने बताया कि जो व्यापारी और किसान इस नियम का पालन नहीं करेंगे, या तो उनके प्रोडक्ट नष्ट कर दिए जाएंगे, या फिर अंडों पर “मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त” (Not Fit For Human Consumption) का लेवल लगा दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *