न्याय समागम’- 2026,वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का जनपद न्यायाधीश,डीएम,एसपी पूर्णकालिक सचिव द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

रिपोर्ट सूर्य प्रकाश पाण्डेय 

40 विभागों ने लगाई स्टाल प्रदर्शनी,10 विभागों के 100 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किया गया टूलकिट,प्रमाण पत्र, डेमो चेक व अन्य

निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति व जनजाति आदि के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा प्रचलित जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ व्यापक प्रचार प्रसार

भदोही 22 फरवरी 2026/
न्याय समागम’- 2026 उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के तत्वाधान में कार्पेट एक्सपो मार्ट, कार्पेट सिटी,भदोही में आयोजित वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का माननीय जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे,जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तरुणिमा पांडेय द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।उपर्युक्त अतिथियों द्वारा विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली गई। निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, बच्चों, स्त्रियों, श्रमिकों, अनुसूचित जाति व जनजाति आदि के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा प्रचलित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। 10 विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को टूलकिट वितरण प्रमाण पत्र चेक आदि वितरित किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष / वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोपरान्त आग जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु कतिपय जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागो के अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनायें प्रचलित हैं इन विभागों की लक्षित योजनाओं को प्राधिकरण के उद्देश्य व कर्तव्यों के आधार पर चिन्हित किया गया तथा उक्त मेगा शिविर का हिस्सा बनाया गया। महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनायें असंगठित श्रम विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनायें आदि ऐसी कुछ योजनायें हैं जिन्हें विधिक साक्षरता का भाग बनाते हुये उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल के माध्यम से योजनाओं में लाभार्थियों का चिन्हिकरण व प्रचार-प्रसार किया गया।
जिला विकास / खण्ड विकास,समाज कल्याण विभाग ,दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग,महिला एवं बाल कल्याण विभाग,शिक्षा-प्राविधिक शिक्षा, बेशिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, कृषि एवं वानिकी,जलशक्ति विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग,पंचायतीराज विभाग , बैंक सहायता ऋण योजनायें. लघु कुटीर, शुक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास विभाग,डेरी विकास विभाग ,पशुपालन विभाग,दुग्ध विभाग,मत्स्य पालन विभाग ,औद्योगिक विभाग ,श्रम कल्याण विभाग बंधुआ मजदूरी के विषय में,पुलिस विभाग विशेष रूप से मानव तस्करी के विषय में, युवा कल्याण विभाग, राजस्व विभाग,संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग , चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग,परिवहन विभाग ,आवास एवं नगर विकास विभाग, बीमा जीवन, पशु एवं फसल बीमा,किसानों के मध्य उन्नत खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था, औषधीय एवं सुगंध पादपअनुसंधान केन्द्र,महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा गरीब महिलाओं के मध्य रोनेटरी नैपकीन वितरण करने वाली स्वयं सेवी संस्था,वन विभाग, डाक विभाग।
,राजकीय औद्योगिक एवं तकनीकी संस्थान (आई०टी०आई०),जिला नगरीय विकास अधिकरण डूडा,नगर पालिका परिषद ,नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण (नेडा), खनन विभाग,कृषि उत्पादन मण्डी समिति,विद्युत वितरण विभाग,जिला प्रोबेशन अधिकारी,खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग, अन्य विभागों
द्वारा प्रदर्शनी स्टाल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों का चिन्हिकरण व प्रचार-प्रसार किया गया।

प्रथम चरण में में उल्लखित विभागों की प्रशासनिक व कार्यकारी योजनायें, जो निर्वल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के कल्याण हेतु हैं, को चिन्हित कर उक्त शिविर का अंग बनाया गया एवं संबंधित शासकीय विभाग से सामन्जस्य व समन्वय स्थापित कर उस विभाग के एक या एक से अधिक विशेषज्ञों को चिन्हित किया गया, जिनका उपयोग उन जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देने तथा जिला प्रशासन के सामन्जस्य व समन्वय से मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिये किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रथम चरण में ब्लाकों के जनप्रतिनिधियों यथा ग्राम प्रधान व स्वयंसेवी संस्थाओं से सामन्जस्य एवं समन्वय स्थापित्त कर जनोपयोगी योजनाओं के लाभार्थियों के चिन्हीकरण के उपरान्त योजना के लाभ की प्रारम्भिक प्रक्रिया पूर्ण किया गया।इस कार्य हेतु लघु विकेन्द्रीकृत विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। समिति की कार्यप्रणाली इस प्रकार है कि समिति द्वारा नियमों/ नीतियों का निर्धारण सामूहिक रूप से किया गया किन्तु उनके कियान्चयन के लिये कार्य वितरण सदस्यों के मध्य किया जाये जिससे निष्पादित कार्य में गुणात्मक वृद्धि हो। इस प्रथम चरण की समस्त प्रक्रियाओं की समय-समय पर नियत तिथि से पूर्व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी समीक्षा की गई।

द्वितीय चरण में मेगा/ बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का संचालन व कार्ययोजना का क्रियान्वयन किया, जो समस्त विभागों की निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार कर जिज्ञासाओं की जानकारी दी गई। जिला प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रतिभागियों हेतु लाभार्थियों को उन्हें प्रदान किये जाने वाले लाभ की सूचना व उपकरणों के वितरण संबंधी कार्य भी सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का भी आयोजन किया गाया।

तृतीय चरण में जिला प्राधिकरण द्वारा वंचित रह गये लाभार्थियों के अवशेष कार्य पूर्ण किये गये ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्पादित किये जा रहे विधिक साक्षरता कार्यकमों, दायित्वों एवं कर्तव्यों से संबंधित कार्यों का मूल्यांकन कर, इन कार्यों को संस्था के रूप में सतत् रूप से आगे बढ़ाते हुये समाज के निर्बल वर्गों को पात्रता के आधार पर विधिक लाभ संस्थागत रूप में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में तरुणिमा पाण्डेय पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,पुष्पा सिंह अपर जिला जज प्रथम /नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, आनन्द मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लोकेश मिश्रा अपर जिला जज पॉक्सो, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल,अन्य न्यायाधीश गण, अधिकारीगण बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *