नाबालिक दलित बालिका को लेकर करारी थाने पहुंचा अपहरण करने वाले युवक का पिता

रिपोर्ट संदीप वर्मा

 

बालिका के अपहरण के बाद आरोपी को उसके पिता और रिश्तेदार दे रहे थे संरक्षण

 

कौशाम्बी

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दलित नाबालिक बालिका का अपहरण 22 दिसंबर को कर लिया गया था मामले में लगातार बालिका की मां पुलिस अधिकारियों से अनुरोध कर रही थी लेकिन थाना पुलिस बालिका को बरामद करने मे केवल ड्रामेबाजी तक सीमित रही बालिका के गायब करने मे आरोपी युवक के साथ-साथ उसके पिता और कल्याण मुंबई मे रहने वाले रिश्तेदार और कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के धर्म राज की भूमिका पर भी सवाल खड़े थे शिकायती पत्र में सभी का नाम बालिका के परिवार के लोगों ने उजागर किया था बालिका का अपहरण करने के बाद कहां-कहां उसको रखा गया किसके संरक्षण में रखा गया और अपहरण करने में कौन-कौन शामिल रहा सब कुछ बालिका के मा ने खुलासा कर एप्लीकेशन पुलिस अधिकारियों को दिया उसके बाद जब सब कुछ खुलासा हो गया तो थाना पुलिस मजबूर हो गई और आरोपी युवक का पिता दलित नाबालिक बालिका को लेकर सोमवार को करारी थाना पहुंच गया है बालिका बरामद हो गई है लेकिन बालिका का अपहरण करने वाले को बचाने का प्रयास करारी पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा है जिससे करारी पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *