अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार

रिपोर्ट विजय कुमार विश्वकर्मा

 

कौशाम्बी। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी अंतर्गत ग्राम बेरौंचा में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर गुरौली चौकी प्रभारी के विजय कुमार,सिपाही योगेन्द्र सिंह व दिनेश कुमार की टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गांव में खुलेआम कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बंटा सरोज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध कच्ची शराब के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा था और इससे जनस्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा बना हुआ था। पुलिस की सख्त कार्रवाई से गांव में राहत का माहौल।