भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) कौशांबी में संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों की नियुक्ति – प्रदेश प्रवक्ता की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

ब्यूरो मनीष द्विवेदी कौशांबी

 

कौशांबी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कौशांबी इकाई में आज संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहा। बैठक में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई और युवा नेतृत्व को आगे लाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता विजय नारायण त्रिपाठी ने की। उनके साथ प्रयागराज जिला अध्यक्ष सनी शुक्ला, कौशांबी युवा जिला अध्यक्ष नमो मिश्रा, युवा जिला संरक्षक अजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, तथा चायल तहसील अध्यक्ष बृजेश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

नव नियुक्त पदाधिकारियों के नाम

 

नीतीश मिश्रा – युवा जिला उपाध्यक्ष,

 

कौशांबी

 

नागेन्द्र द्विवेदी – युवा संगठन मंत्री, अनिरुद्ध तिवारी – युवा जिला महासचिव, कौशांबी

वैभव वर्मा – संगठन पदाधिकारी,

प्रदेश प्रवक्ता विजय नारायण त्रिपाठी ने कहा यूनियन का लक्ष्य किसानों की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाना है। संगठन में ऊर्जावान और समर्पित युवाओं को जिम्मेदारी देकर भविष्य के संघर्षों की नींव मजबूत की जा रही है। संगठन के इस विस्तार से जिले में किसान यूनियन की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए पदाधिकारियों को शीघ्र ही आगामी किसान हित कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *