फतेहपुर, असोथर:  असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन गांव के मजरे कैथनपुरवा गांव के पास शनिवार रात करीब 9 बजे ग्रामीणों को रामगंगा नहर में एक महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया। 

रामगंगा नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप*

 

प्रेमा- बृजेश नाम की गोदना से हो सकती है पहचान, पुलिस जांच में जुटी

 

  1. फतेहपुर, असोथर:  असोथर थाना क्षेत्र के सुसवन गांव के मजरे कैथनपुरवा गांव के पास शनिवार रात करीब 9 बजे ग्रामीणों को रामगंगा नहर में एक महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया।

यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

तुरंत ही उन्होंने अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची असोथर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि यह मामला हत्या का प्रतीत होता है।

महिला की हत्या कर शव को नहर में बहा दिया गया है।

शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या 1 से 2 घंटे पहले की गई है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसके दाहिने हाथ पर ‘प्रेमा बृजेश’ नाम का गोदना पाया गया है, जो पहचान में मददगार हो सकता है।

महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही हैं।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *