पत्रकार हितों के लिए संघर्ष किया है संघर्ष करेंगे शिवशंकर त्रिपाठी
विश्व पत्रकार महासंघ ने जनपद कौशाम्बी और प्रयागराज ने नई कमेटी का किया गठन
विश्व पत्रकार महासंघ के बैनर तले भूमि गार्डेन कोइलहा पुरामुफ्ती जनपद कौशाम्बी के और प्रयागराज के संयुक्त जनपद कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व पत्रकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी ने कहा देश के अंदर पत्रकार साथियों के खिलाफ हो रहे फर्जी एफआईआर प्रताड़ना के शिकार पर गहरी चिंता जताई है और कहा आज वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी पत्रकार एकजुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित करने से लेकर पत्रकार कल्याण कोष स्वास्थ्य सुविधाएं अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मागों को प्रमुखता से विश्व पत्रकार महासंघ रखेगा और पत्रकारों के हित में मेरा संघर्ष लड़ाई जारी रहेगी इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि विश्व पत्रकार महासंघ की राष्ट्रीय महासचिव गीता शुक्ला ने कहा पत्रकारों के संगठित होकर एक होकर काम करना चाहिए जिससे एक नई दिशा मिल सके कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी ने जनपद कौशाम्बी के वरिष्ठ पत्रकार मुन्ने , ओम प्रकाश मिश्रा तीरथ पाण्डेय को जिला संरक्षक पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे प्रदीप कुशवाहा को फिर एक बार जिला अध्यक्ष बनाया गया, राकेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष व अनूप केशवानी को जिला महासचिव व कोषाध्यक्ष राजू केशरवानी कौशाम्बी मीडिया प्रभारी वहीं चायल से गुलाम हुसैन(शब्बर अली) को चायल अध्यक्ष बनाया गया और सचिन दिवाकर को चायल उपाध्यक्ष बनाया गया और रामरतन(राजा भईया) को कौशांबी कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट रामरतन (राजा भईया)*



