दबंगों ने अवैध जमीन कब्जा कर, बनवा रहा मकान, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की शिकायत, दिए जांच के आदेश

न्यूज/कौशाम्बी

ब्यूरो रिपोर्ट रामरतन राजा भैया 

 

कौशाम्बी : जनपद के तहसील चायल अंतगर्त प्रार्थी राजाराम पुत्र छब्बू निवासी ग्राम कशिया पूर्व परगना चायल कौशाम्बी स्थायी निवासी है। प्रार्थी के मौजा कशिया के आराजी सं0 329 रकबा 0.9360 हे0 का सहसंक्रमणीय भूमिधर काबिज दाखिल है। जो, कि ब्राह्मनन्द पुत्र राम प्रसाद सुमित्रा देवी पत्नी राम प्रसाद, राम नरेश, नमो नारायण, शिव रामनरेश, त्रियुगी नारायण पुत्रगण राम प्रसाद निवासीगण ग्राम सिकंदरपुर बजहा सभी मिलकर गुंडई के बल पर और पुलिस प्रशासन के साठगाँठ से प्रार्थी के पैतृक भूमि में बिना खतौनी के नाम जबरन कब्जा करने लगे है। प्रार्थी ने अपनी समस्या को कौशाम्बी अधिकारी डीएम, एसडीएम व पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चायल व आई0जी0आर0एस0 द्वारा न्याय की गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाही नही की गई है। जिससे पीड़ित का विश्वास अधिकारियों से उठ गया है। पीड़ित राजाराम पुत्र छब्बू ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि विपक्षी पार्टी ने 5 से 10 लाख रूपये अधिकारियों को दे रखा है, इसलिए अधिकारी हमारी समस्याओं को नही सुन रहे है। पीड़ित ने कहा कि कौशाम्बी के सभी अधिकारी शासन-प्रशासन मौन धारण कर रखा है। पीड़ित के भूमि पर दबंगों ने मकान का निर्माण करवाने लगे है। पीड़ित राजाराम, पुत्र छब्बू ने प्रयागराज मंडल जाकर मंडलायुक्त, एडीजी, से शिकायत कर दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाही करने की मांग करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *