एक और सपा नेता पर शिकंजा, अखिलेश के करीबी एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार

रिपोर्ट संदीप वर्मा

एक और सपा नेता पर योगी सरकार ने शिकंजा कसा है। एटा में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में नामजद समाजवादी पार्टी के नेता व एटा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जुगेंद्र सिंह की गिनती समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। साल 2017 और 2022 में उन्होंने एटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामेश्वर सिंह भी सपा से विधायक रहे हैं। वर्तमान में जुगेन्द्र की पत्नी रेखा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को एटा जिला पुलिस ने मथुरा के जैत क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में वांछित यादव को गिरफ्तारी के बाद एटा कोतवाली लाया गया, जहां से कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *