आजमगढ़:दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रभाकर सिंह अध्यक्ष व जयप्रकाश यादव मंत्री निर्वाचित
Sभारत NEWS December 17, 2022
संजय सिंह आजमगढ़
आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रभाकर सिंह अध्यक्ष तथा जयप्रकाश यादव मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही समर्थक अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया। अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर प्रभाकर सिंह को कुल 552 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 443 मत मिले। वीरेंद्र यादव 332 मत पाकर तीसरे नंबर पर तथा प्रमोद कुमार सिंह 279 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे।पांचवे प्रत्याशी विनय कुमार यादव को मात्र 51 मत मिले।
मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव 479 मत पाकर जीते। दूसरे नंबर पर आनंद श्रीवास्तव रहे उनको 338 मत प्राप्त हुए। इस पद के अन्य प्रत्याशी नीरज द्विवेदी को 204 मत, अरुणेंद्र कुमार सिंह को 199 मत, नीरज राय को 175 मत, रमापति सिंह यादव को 143 मत,कृष्ण कुमार पांडेय को 69 मत, संतोष दूबे को 45 मत ,सत्येंद्र सिंह को 17 मत प्राप्त हुए।