रिपोर्ट संजय सिंह आजमगढ़
आजमगढग्राम स्वराज्य से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत-प्रो शरद
ग्राम स्वराज्य से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत-प्रो शरद
साइबर अपराधों से बचने के लिए रहना होगा सतर्क-डॉ दिग्विजय, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन
आजमगढ़। कूबा पी.जी. कालेज द्वारा (सम्बद्ध-महाराला सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़) में इंडियन कौंसिल ऑफ सोसल सांइस रिसर्च (आई.सी.एस.एस.आर.-भारत सरकार) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित “स्वच्छता, आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन के दौर में गांधीजी का अर्थशास्त्र विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का शनिवार को समापन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रो. शरद कुमार, प्राचार्य हिन्दू पी.जी. कालेज जमनियां गाजीपुर ने ग्राम स्वराज व स्वच्छता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गांधी जी का ग्राम स्वराज सही अर्थो में भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बना कर आर्थिक असमानता को कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार हमें वास्तविकता के करीब रखते है।