भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) की दहाड़

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) की दहाड़ आज 25 अगस्त 2022 को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कौशाम्बी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे उपाध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी तथा जिला प्रवक्ता और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा एक मीटिंग रखी गई जिसमें प्रयागराज अध्यक्ष प्रतापगढ़ के यूनियन अध्यक्ष तथा कौशांबी की महिला सभा अध्यक्षा प्रिया त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह यादव तथा प्रदेश सचिव आदि तमाम लोगों हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए जिसमें ब्रज किशोर सिंह यादव भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने जमकर मौजूदा सरकार के कारनामों को गिनाया और बताया कि यह सरकार किसान विरोधी है जब तक सरकार किसानों के हित की बात नहीं करेगी हम सरकार से के सामने अपनी मांग रखते रहेंगे और हमारी यह लड़ाई चलती रहेगी उन्होंने बताया कि सरकार अदानी अंबानी के अकाउंट को भर रही हैं जनता के पैसे को लूट रही हैं जब उनसे सरकार के नीतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी 4 साल की अग्निवीर भर्ती कर रही है सरकार की मंशा को बताते हुए यादव जी ने बताया की यह सरकार रेलवे बैंक और शिक्षा सबको बेंच देगी और किसानों को रोड पर ला देगी इसलिए किसानों को जरूरत है इस लड़ाई में सबके साथ की यादव जी ने कहा के कभी भी ढाई ₹100 किलो सरसों तेल नहीं बिका सरकार ने ढाई सौ रुपए किलो तक सरसों का तेल महंगा किया भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने के लिए अभी तो अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है जैसे नारे लगाए बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे अपने प्रदेश अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह यादव जी के आने से उनका उत्साह 2 गुना बढ़ गया अंत में सात सूत्र सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी महोदय के नाम उप जिलाधिकारी महोदय चायल को दिया गया।
S भारत24 न्यूज़ से कौशाम्बी ब्यूरो शाहिल त्रिपाठी के साथ मन्दीप यादव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *