रिपोर्ट मनीष द्विवेदी कौशांबी
कौशांबी आज दिनांक 08.09.2026 को महिला थाने पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका यादव पहरा ड्यूटी पर तैनात थी इसी दौरान महिला आरक्षी को सरकारी शस्त्र ( राइफल ) से गोली लगने पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया जहां पर उपरोक्त महिला आरक्षी को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है । सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण किया गया । परिजनों को सूचित करते हुये फील्ड यूनिट/पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन, पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है । क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में प्रकरण की विभिन्न पहलुओ पर गहनता से जांच की जा रही है । इस सम्बन्ध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी की वीडियो बाइट

