जिला पंचायत द्वारा मनमाने तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर जिला पंचायत कार्यालय का हुआ घेराव, प्रदर्शन 

ब्यूरो रिपोर्ट मनीष द्विवेदी 

कौशाम्बी

जिला पंचायत कौशांबी द्वारा कराया जा रहा है मनमाना निर्माण कार्य…. अजय सोनी

 

सिराथू ब्लॉक के ग्राम मलाक पिंजरी में जिला पंचायत कौशांबी द्वारा मनमाने तरीके से कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी के साथ तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय मंझनपुर का घेराव किया और प्रदर्शन कर कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने एवं प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य कराने की मांग की।

 

इस अवसर पर ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर नाला निर्माण कराया जा रहा है वहां न तो जल भराव है न तो कीचड़ है और न ही नाला निर्माण की कोई जरूरत है। वहां जिला पंचायत द्वारा जबरजस्ती नाला निर्माण कराया जा रहा है। जबकि जिस स्थान पर भारी जलभराव और कीचड़ फैला है और लोगों को आने जाने पर भारी दिक्कत होती है, जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी द्वारा उस स्थान पर नाला निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव विभाग को दिया गया है उसी स्थान पर जनहित मे नाला निर्माण कराया जाना चाहिए।

 

इस संबंध में वार्ड के जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने बताया कि मेरे द्वारा साल 2023_24 और 2024_25 एवं 2025_26 में मलाक पिंजरी गांव में हीरा सिंह यादव के दरवाजे के पास से बिरिया तलाब तक नाला निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था और तत्कालीन अवर अभियंता सना असद ने मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया था। बावजूद इसके उस स्थान के बजाय जहां गैर जरूरी है वहां नाला निर्माण किया जा रहा है।

 

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेंद्र सोनकर से मिलकर तत्काल हस्तक्षेप कर नाला निर्माण कार्य रुकवाने एवं जनहित में आवश्यक स्थल पर नाला निर्माण कराने हेतु एक मांगपत्र सौंपा।

इसके बाद अजय सोनी और तमाम ग्रामीणों ने जिला पंचायत के इंजीनियर राकेश कुमार के कार्यालय पहुंचकर वार्ता की। वार्ता के क्रम में राकेश कुमार ने बुधवार को मौका मुआयना करने और जरूरी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर मनमाने तरीके से नाला निर्माण कराया गया तो निर्माण नही होने दिया जाएगा और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सोनी के साथ ग्राम प्रधान दिनेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गुप्ता, हीरालाल यादव, राजेश यादव, किशन पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *