न्यूज़ फतेहपुर / सुल्तानपुर घोष।
ब्लॉक ब्यूरो अशोक कुमार विश्वकर्मा♥
– ईद मिलादुन्नबी के मुबारक और पुरनूर मौके पर थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में अकीदत और एहतराम के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे कस्बे का माहौल नबी-ए-करीम की आमद की खुशी से सराबोर नजर आया।
– जुलूस के दौरान नारे-ए-तकबीर और इस्लामी नारों की सदाओं से प्रेमनगर गूंजता रहा। अकीदतमंदों ने बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ जुलूस में शिरकत की। रास्ते भर लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया।

– जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
– अशोक विश्वकर्मा
– फतेहपुर उत्तर प्रदेश
