थाना खागा पुलिस द्वारा सोलर पैनल को चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

फतेहपुर

ब्लॉक ब्यूरो अशोक कुमार 

घटना का विवरण– दिनांक 04.08.2026 को थाना खागा पर वादी श्री रघुनाथ सहाय पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर प्रसाद नि0 ग्राम हरदो(उत्तरी थोक) थाना खागा जनपद फतेहपुर द्वारा तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 04.08.2026 को दोपहर एक बजे हम लोग घर पर नही थे उसी समय मेरे गांव का नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर पुत्र श्री हरिश्चन्द्र सिंह छत लगी मेरी दो सोलर पैनल की चोरी कर ले गया । इस संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं0 310/26 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

गिरफ्तारी का विवरणः-

अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खागा के कुशल नेतृत्व में थाना खागा पुलिस द्वारा आज दिनांक 09.08.2026 द्वारा मु0अ0सं0 310/26 धारा 303(2) BNS थाना खागा की विवेचनात्मक कार्यवाही,प्रभावी सुरागसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्त नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी हरदो थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 21 वर्ष को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के दो सोलर पैनल बरामद । बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

1. नरेन्द्र सिंह उर्फ लोलर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी हरदो थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 21 वर्ष

 

बरामदगी का विवरण-

दो सोलर पैनल

 

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. उ0नि0 गिरीश दूब चौकी प्रभारी कस्वा थाना खागा फतेहपुर

2. का0 बन्टी

3. का0 प्रवीण चौधरी

4. का0 हर्ष तोरम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *