ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर।
– ग्राम समाज की भूमि पर फिर शुरू हुआ निर्माण, शिकायत के बावजूद नहीं रुका काम
फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के ऐरायाँ विकासखंड अंतर्गत डांडीहार मजरा धनकामई गाँव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
– जानकारी के अनुसार डांडीहार गाँव स्थित तालाबी नंबर से जुड़ी गाटा संख्या ग्राम समाज की गाटा 10/11 की भूमि पर गाँव निवासी राजाराम द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि ग्राम समाज की है, जिस पर निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
– बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी होने पर गाँव के ही एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना देकर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका। इससे ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।
– ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो सरकारी भूमि पर स्थायी कब्जा हो सकता है।
– वहीं मामले को लेकर राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
– पूरा मामला थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के डांडीहार गाँव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच कराकर ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
– हालांकि, भूमि के स्वामित्व और निर्माण की वैधता को लेकर प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
– Block beauro Ashok Kumar
