(राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट)
——————————————————————-
पिण्डवाड़ा(राजस्थान) — अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी प्रचार प्रसार में संलग्न संस्था प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा में हिंदी सेवियों के शामिल होने का क्रम जारी है इसी के तहत संस्था के प्रेरणा स्त्रोत धर्म प्रकाश वाजपेयी जी सिविल सेवा गुरु के आशीर्वाद से व सुव्रत दे जी, डॉ हरेन्द्र हर्ष जी, अनामिका अर्श , इंद्रजीत तिवारी निर्भिक के प्रस्ताव पर प्रेरणा हिंदी प्रचारणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने दिनांक 08.07.2022 को हिंदी प्रचार सभा में सलाहकार – सर्वश्री राजीव रंजन दिल्ली, राष्ट्रीय संयोजक- राज ऋषि शर्मा जम्मू, डॉ किरण मिश्रा ‘स्वयंसिद्धा’ गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश, प्रांतीय संयोजक- अखिलेश कुमार त्रिपाठी जौनपुर उत्तर प्रदेश, राम प्रकाश जायसवाल वाराणसी उत्तर प्रदेश, अनामिका त्रिपाठी दिल्ली, अंजू पांडेय लखनऊ उत्तर प्रदेश, अरविंद अकेला पटना बिहार, श्रीमती संजू वर्मा जमशेदपुर झारखंड, श्रीमती कामिनी व्यास रावल उदयपुर राजस्थान, क्षेत्रीय संयोजक- बालकवि उदयप्रताप सिंह गोरखपुर उत्तर प्रदेश, मीडिया प्रभारी- डॉ अंजनी लाल सोनी सीधी मध्यप्रदेश, कार्यकारी अध्यक्ष- श्रीमती भावना दीपक मेहरा आगरा उत्तर प्रदेश, कार्यकारिणी सदस्य – राम बहादुर राय बलिया उत्तरप्रदेश, डॉ बीना सिंह ‘रागी’ भिलाई छत्तीसगढ़, शशि रंजना शर्मा ‘गीत’ फरीदाबाद, दमयंती मिश्रा मंदसौर मध्यप्रदेश को डाॅ लाल सिंह किरार राष्ट्रीय अध्यक्ष व जयदीप खरे राष्ट्रीय प्रवक्ता की सहमति से नियुक्त किया गया।
हिंदी सभा में की गई नव नियुक्ति पर अनिल शुक्ला, अशोक गोयल,श्री गणेश प्यासा जबलपुरी, जि. विजय कुमार, बलराम यादव, चपाचप बनारसी, पप्पू सोनी, गोपाल जाटव विद्रोही, मणिबेन द्विवेदी ने बधाई दी है। प्रेरणा हिन्दी प्रचार सभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा ने बताया कि प्रेरणा हिन्दी प्रचार सभा अपने लक्ष्य की ओर प्रतिदिन अग्रसर है।