कलेक्टर के निर्देशन में डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग करा रहा प्रचार- प्रसार

एमपी स्टेड हेड अतुल सिंह

मध्य प्रदेश 

कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सचिन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मलेरिया विभाग तथा एंबेड परियोजना के संयुक्त प्रयास से जन जागरूकता के लिए डेंगू रथ चला कर मांइकिंग तथा प्रदर्शनी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य संस्था, स्कूलों में पोस्टर लगाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया से बचने के संदेश दिए जा रहे हैं।


एंबेड परियोजना के सहयोग से की जा रही गतिविधि को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ विनोद दोनेरिया तथा जिला मीडिया अधिकारी श्री आई.पी. निवारिया की निगरानी में शहर के अनेक स्थानों में प्रचार प्रसार की कार्रवाई की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया टीमों द्वारा नियमित डेंगू तथा चिकनगुनिया नियंत्रण की कार्रवाई की जा रही है और लार्वा नष्ट कराया जा रहा है, सर्वे टीम द्वारा जनवरी से अभी तक कुल 71940 घरों में लार्वा सर्वे किया गया जिनमें 88 घरो में पाये गये लार्वा को नष्ट कराया गया है ।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया ने आमजन से अपील की है कि अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें एवं 7 दिवस के भीतर पानी खाली करें जिससे डेंगू बीमारी को रोका जा सकेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *