ब्लॉक ब्यूरो अशोक विश्वकर्मा
-अपराध बढ़ा तो थानेदारों पर गिरेगी गाज
-ट्रैफिक और कानून व्यवस्था पर सख्त नजर—जनता को न्याय दिलाने का खुला ऐलान
फतेहपुर, अपराध संवाददाता। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं और ट्रैफिक प्रबंधन उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ेगा, वहां गहन जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
