बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

 

जनपद मऊ के विद्युत वितरण उपखण्ड- मोहम्मदाबाद के अधिकारी ने कहा मुहम्मदाबाद के अंतर्गत 33 केवी मोहम्मदाबाद तहसील तथा 33 केवी वलीदपुर की लाइन में पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है, जो 132 केवी उपकेंद्र मोहम्मदाबाद में किया जाएगा। इसके कारण, 33 केवी मोहम्मदाबाद तहसील और 33 केवी वलीदपुर की लाइन का सप्लाई 10 बजे से लेकर 4 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा होगी। हम आपसे इस असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इस अवधि के दौरान आवश्यक तैयारी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *